Mrityu Aane Ke Sanket Jaane

मृत्यु आने के संकेत -

मृत्यु एक परम सत्य है। सहीं समय और नियति के अनुसार मनुष्य मृत्यु को प्राप्त होता है। अकाल मृत्यु और सामान्य मृत्यु में भी मनुष्य का समय निश्चित होता है। अकाल मृत्यु में व्यक्ति की उम्र पूर्ण होने से पूर्व ही वे मृत्यु को प्राप्त होता है। अकाल मृत्यु में गंभीर बिमारी के कारण मृत्यु आना, किसी दुर्घटना में मृत्यु को प्राप्त होना, बुरे कर्म के कारण मृत्यु आना या किसी दुश्मन द्वारा मारे जाने पर मृत्यु को प्राप्त होना आदि। सामान्य मृत्यु में मनुष्य बिना किसी बिमारी या आपदा के मृत्यु को प्राप्त होता है, इसमें मनुष्य नियति द्वारा निश्चित एक उम्र और समय में अपना शरीर त्यागता है।

 

शिव पुराण में मृत्यु आने के संकेत

धार्मित ग्रंथों में युगों का जिस तरह बखान किया गया है उसी प्रकार शिव पुराण में भगवान शिव द्वारा मृत्यु आने के संकेतों को बताया गया है। इस बात का वर्णन स्वयं काल ने किया है, क्योंकि मृत्यु आने के संकेतों को मनुष्य पहचाने और वे सही कर्म की ओर अग्रसर हो जाएं। धर्म के मार्ग पर चलने वाले अपनी निश्चित समय-सीमा को पूरा करके ही मृत्युलोक को त्यागते है। वहीं अर्धम पर चलने वाले छल, लालसा, मोह, चोरी, द्वेष आदि में पड़ कर अकाल मृत्यु को प्राप्त होते है। अब जानते है मृत्यु आने से पहले कौन-से संकेत हमें मिलते है।

 

  1. आसमान में सप्तऋषि ना दिखना

किसी मनुष्य को आसमान में सप्तऋषि यानि सात तारे मनुष्य को ना दिखाई दे, तो मृत्यु का संकेत मिलता है। ऐसे मनुष्य की मृत्यु आने वाले 5 से 6 महीने के अंदर हो जाती है।

 

  1. दिशाएं समझ ना आना

सूर्य और चंद्रमा के उदय और अस्त होने की दिशाएं यदि मनुष्य को समझ ना आएं तो वे मृत्यु के करीब माना जाता है। चारों दिशाओं में जब मनुष्य भ्रमित होने लगे और दिशाओं को समझने में बार-बार गलती करने लगे तो ये मृत्यु का संकेत है।

 

  1. शरीर का रंग फीका पड़ना

मनुष्य की मृत्यु जब पास आती है, तो शरीर का संचालन धीमा होने लगता है। शरीर पूर्ण रूप से कार्य करना बंद कर देता है। शरीर का रंग फीका पड़ने यानि की पीला पड़ने लगता है। बालों का झड़ना, ह्रदय धीमा पड़ना, सोचने की क्षमता कम होना आदि शरीर में काफी बदलाव देखने को मिलते है। ये आने वाली मृत्यु का संकेत माना जाता है।

 

  1. तारों का अदृश्य होना

मृत्यु के नजदीक आने पर मनुष्य को आसमान में तारे नहीं दिखते है, ध्रुव तारे को भी ना देख पाना एक तरह का संकेत माना जाता है। आसमान नीले की जगह लाल दिखना ये अकाल मृत्यु का संकेत होता है, ऐसे में व्यक्ति के पास कुछ ही समय शेष होता है, क्योंकि लाल आसमान का दिखना यमराज के आने का आगमन दिखना कहलाता है।

 

  1. परछाई ना दिखना

मृत्यु निकट है उसका एक संकेत परछाई ना दिखना है। धूप में, शीशे में, पानी में, तेल, घी, शाम के वक्त चलते समय सड़क पर परछाई का ना दिखना जल्द मृत्यु का संकेत है।

 

  1. नीली मक्खियां दिखना

मक्खियां का आस-पास घूमना एक आम बात है और आमतौर पर मक्खियों का रंग काला होता है, किंतु नीली मक्खियां जब आपको घेर ले तो ये एक अकाल मृत्यु का संकेत माना जाता है।